29 Mar 2024, 04:02:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तेजस्वी यादव ने कहा - मोदी सरकार में दुर्लभ नगीने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 12:36PM | Updated Date: Sep 2 2018 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। तेजस्वी ने शनिवार को ट्वीट किया कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में ऐसे लोगों को शामिल किया है जो भाषा को निम्नतर स्तर पर ले जा रहे हैं।
 
तेजस्वी ने कहा, 'परम ज्ञानी-ध्यानी पंडित श्री चौबे बाबा को भगवान सद्बुद्धि दें. परम परमेश्वर उनकी भक्ति में बरकत प्रदान करें। दुर्भाग्यपूर्ण है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने चुन-चुनकर ऐसे दुर्लभ नगीने अपने मंत्रिमंडल में रखे हैं ताकि देश में एक नई निम्नस्तरीय भाषाई संस्कृति विकसित कर सकें. ॐ शांति ओम।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »