18 Apr 2024, 09:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ताहिरा पाकिस्तान की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 12:12PM | Updated Date: Sep 2 2018 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। न्यायमूर्ति ताहिरा सफदर को पाकिस्तान की हाई कोर्ट में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होने का श्रेय मिला है। न्यायमूर्ति सफदर ने शनिवार को बलूचिस्तान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। वह पहली महिला न्यायाधीश हैं जो पाकिस्तान के किसी हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनी हैं। बलूचिस्तान के गवर्नर हाउस में आयोजित समारोह में उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गयी।
 
1982 में बलूचिस्तान में पहली महिला सिविल जज होने का गौरव भी न्यायमूर्ति सफदर को ही है। न्यायमूर्ति सफदर इससे पहले तीन जजों की विशेष कोर्ट की सदस्य थीं जो पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »