29 Mar 2024, 00:36:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किलिम्निक के सहयोगी ने गुनाह कबूला, करेंगे सहयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2018 11:04AM | Updated Date: Sep 2 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। रूस के राजनीतिक सलाहकार कोंसटैंटिन किलिम्निक के एक कारोबारी सहयोगी सैमुअल पैटन अमेरिका के विशेष वकील रॉबर्ट मूलर द्वारा लगाये गये विदेशी एजेंट रजिस्ट्रेशन एक्ट उल्लंघन के आरोप को कबूल कर जांच में सहयोग करने को तैयार हो गये हैं। 
सैमुअल पैटन पर आरोप था कि उसने यूक्रेन के नेताओं के लिए लोबिंग करने की जानकारी छिपाकर विदेशी एजेंट रजिस्ट्रेशन एक्ट का उल्लंघन किया है। इसी तरह के मामले में ट्रंप के पूर्व प्रचार अभियान  प्रमुख पाउल मैनफोर्ट पर लगे आरोपों पर अगले महीने सुनवायी होगी।
 
मैनफोर्ट को पहली सुनवायी में धोखाधड़ी से जुड़े मामले में वर्जिनिया कोर्ट ने दोषी करार दिया था। पैटन ने स्वीकार किया है कि उसने एक अमेरिकी नागरिक के माध्यम से ट्रंप के यूक्रेन आॅलगार्क उद्घाटन कार्यक्रम की टिकटें खरीदने की प्रार्थना की थी। विदेशी नागरिकों द्वारा इस तरह से टिकट खरीदने पर पाबंदी है।  पैटन के कबूलनामे और मूलर की जांच में सहयोग करने से मैनफोर्ट के मामले की अगले महीने वाशिंगटन में होने वाली सुनवायी और इसी मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपी किलिम्निक के खिलाफ उनके गवाही देने की संभावना बढ़ गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »