19 Apr 2024, 12:18:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी नेता बोले - जिस दिन मोदी सत्ता से बाहर हुए तो वह करिश्माई नेता नहीं रहेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 1:43PM | Updated Date: Aug 31 2018 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्‍ली। बीजेपी के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी जब तक सत्ता में हैं, तभी तक करिश्माई हैं। जिस दिन सत्ता से बाहर हुए तो करिश्माई नहीं रहेंगे। सिन्हा ने कहा कि  भारत में सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करने की प्रवृत्ति है। शायद यही वजह है कि नरेंद्र मोदी को 'करिश्माई नेता' के तौर पर देखा जाता है। वह प्रधानमंत्री हैं, इस नाते लोग उन्हें करिश्माई भी मानते हैं। 

यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कभी एक ‘विनम्र’ मोदी को भी देखा है। भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि भारत में सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करने की प्रवृत्ति है और इसलिए नरेंद्र मोदी को ‘करिश्माई नेता’ के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं।
 
सिन्हा ने एक किताब के विमोचन समारोह के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘हम लोगों में एक ‘राष्ट्रीय’ कमजोरी है कि हम सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करना शुरू कर देते हैं। हमें इससे छुटकारा पाने की जरूरत है। मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार के चार वर्षों पर किए गए सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह सत्ता में हैं इसलिए वह करिश्माई प्रतीत होते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »