29 Mar 2024, 21:20:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी से मिले कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 3:49PM | Updated Date: Aug 30 2018 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता एच.डी. कुमार स्वामी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और राज्य में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। जनता दल (एस) के प्रधान महासचिव दानिश अली ने मुलाकात के बाद बताया कि कर्नाटक सरकार के एक सौ दिन पूरे होने और सरकार चलाने में कांग्रेस के भरपूर सहयोग देने को लेकर कुमारस्वामी ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने सहयोग के लिए कांग्रेस का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान श्री अली भी मौजूद थे। 
 
अली ने बताया कि राज्य सरकार कांग्रेस के साथ बेहतर समन्वय से अच्छा कामकाज कर रही है और उसके स्थानीय नेताओं का सरकार को पूर्ण सहयोग मिल रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान कांग्रेस के किसी नेता की कोई शिकायत नहीं की गयी बल्कि सहयोग के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »