29 Mar 2024, 00:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पत्र मिलने के बाद रद्द हुई माइक पोम्पिओ की उत्तर कोरिया यात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 1:35PM | Updated Date: Aug 29 2018 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की उत्तर कोरिया यात्रा को उत्तर कोरिया से एक पत्र मिलने के बाद रद्द किया गया जिससे उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के अमेरिकी प्रयासों को झटका लगा है। 
 
वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने पिछले सप्ताह ही विदेश मंत्री के उत्तर कोरिया दौरे की घोषणा की थी लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही उत्तर कोरिया की सत्तारुढ़ वर्कस पार्टी की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष किम योंग चोल का पत्र प्राप्त होने के बाद इस यात्रा को रद्द कर दिया गया। चोल ने ही पिछली बार पोम्पिओ के साथ हुई वार्ता में उत्तर कोरिया का नेतृत्व किया था।
 
पत्र में क्या लिखा था यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इसमें ऐसा कुछ आवश्य लिखा था जिसके कारण पोम्पिओ को उत्तर कोरिया यात्रा रद्द करनी पड़ी। पोम्पिओ की उत्तर कोरिया यात्रा के रद्द होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जून 12 को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ हुए शिखर सम्मेलन के बाद से पहली बार स्वीकार किया है कि उत्तर के परमाणु निरस्त्रीकरण के उनके प्रयासों को झटका लगा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »