29 Mar 2024, 15:57:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

NDA का साथ छोड़ने की तैयारी में केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 12:05PM | Updated Date: Aug 26 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा और उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष बीपी मंडल की जयंती पर इशारे ही इशारे में बड़ी बात बोल गए। जिससे उनके बारे में एक बार फिर से अटकलों का दौर शुरू हो गया है। एक बार फिर उनके राजद के साथ जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
 
शनिवार को पटना में एक कार्यक्रम में उपेन्द्र कुशवाहा ने खीर बनाने की एक विधि बतायी। उनके अनुसार अगर यदुवंशियों मतलब यादव का दूध और कुशवंशी मतलब कुशवाहा उसमें चावल मिलाए तो दुनिया का सबसे स्वादिष्ट खीर तैयार होगा। कुशवाहा के इस बयान पर पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी बवाल उठता दिख रहा है। मसलन उनकी पार्टी के लोग भी अब खुलकर भाजपा के खिलाफ बोलने लगे हैं। इससे अनुमान लगाया जाने लगा है कि कुशवाहा एनडीए का दामन छोडने का मन बना चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »