28 Mar 2024, 17:24:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल सौदा : अनिल अंबानी ने नेशनल हेराल्ड पर ठोका 5 हजार करोड़ का केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 10:52AM | Updated Date: Aug 26 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की कंपनियों ने कांग्रेस के स्वामित्व वाले 'नैशनल हेराल्ड' के खिलाफ 5000 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने दावा किया है कि अखबार में राफेल विमान सौदे को लेकर प्रकाशित एक लेख 'मानहानिकारक' और 'अपमानजनक' है।
 
रिलायंस डिफेंस, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर ने दीवानी मानहानि का मुकदमा नैशनल हेरल्ड के प्रकाशक असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड, प्रभारी संपादक जफर आगा और खबर लिखने वाले पत्रकार विश्वदीपक के खिलाफ दायर किया है। ये कंपनियां अनिल अंबानी नीत रिलायंस समूह से जुड़ी हैं। यह मुकदमा दीवानी एवं सत्र न्यायाधीश पी जे तमाकुवाला की अदालत में दायर किया गया। उन्होंने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया और सात सितंबर तक उनसे जवाब मांगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »