19 Apr 2024, 14:26:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP सांसद जीवीएल नरसिम्हा की कार से कुचलकर महिला की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 11:05AM | Updated Date: Aug 25 2018 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश के गुंटूर में शुक्रवार को बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव की कार का एक्सीडेंट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में दो महिलाएं उनकी कार की चपेट में आ गईं, जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं।  सांसद राव ने हादसे को लेकर एक ट्वीट भी किया है।
 
उनके ट्वीट के मुताबिक, 'मैं हादसे के वक्त कार की पिछली सीट पर सो रहा था। जब तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची तब तक मैं 45 मिनट तक वहां ही रुका रहा। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। मैं दोनों के परिवारों से मिलने जाऊंगा और उनकी मदद करने की हर संभव कोशिश करूंगा।
 
पुलिस ने जब्त की कार
आंध्र प्रदेश के डीजीपी के मुताबिक, हादसा शाम साढ़े पांच बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर कोलानुकोंडा गांव के पास हुआ। सांसद नरसिम्हा इनोवा कार में बैठे हुए थे।  पुलिस ने सांसद की कार को जब्त कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »