29 Mar 2024, 15:52:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शनिधाम परमहंस दाती महाराज ने मंदिर के अंदर किया लड़की से रेप, केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 10:11AM | Updated Date: Jun 12 2018 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच पैठ रखने वाले और महामंडलेश्वर शनिधाम परमहंस दाती जी महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले बाबा के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। दाती महाराज की एक शिष्या ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सोमवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। लड़की ने पुलिस को चौकाने वाली जानकारियां दी हैं।
 
मंदिर में ही किया दुष्कर्म
लड़की ने शिकायत में कहा कि शनिधाम के अंदर दो साल पहले महाराज ने उसका यौन शोषण किया। समाज में बदनामी और डर की वजह से उसने पहले शिकायत नहीं की। पुलिस ने दाती महाराज पर 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (छेड़छाड़) की धाराएं लगाई हैं। जल्द ही उनसे पूछताछ हो सकती है। बता दें कि दाती महाराज समाचार चैनलों पर राशिफल बताते रहे हैं। वह दिल्ली में अपने फार्म हाउस में रहते हैं।
 
दो बार हुआ दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक उसके साथ दो बार रेप हुआ, पहली बार दिल्ली में और दूसरी बार राजस्थान में रेप हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »