29 Mar 2024, 14:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दाती महाराज पर दुष्कर्म का केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 4:41PM | Updated Date: Jun 11 2018 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फतेहपुर बेरी स्थित प्रसिद्ध शनिधाम मंदिर के संस्थापक संत दाती महाराज के खिलाफ उनकी एक महिला शिष्य की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। महिला शिष्य का आरोप है कि दो साल पहले शनि धाम मंदिर के भीतर उसका यौन उत्पीड़न किया गया है।

दाती महाराज के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 376.377.354 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो वर्ष पूर्व दाती महाराज ने मंदिर के भीतर ही उसके साथ बलात्कार किया और किसी को इस बारे में नहीं बताने की धमकी भी दी ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »