29 Mar 2024, 04:47:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुग्ध उत्पादन में प. बंगाल ने गुजरात को पछाड़ा, बना नंबर वन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 2:52PM | Updated Date: Jun 8 2018 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल ने दुग्ध उत्पादन में गुजरात को पीछे छोड़ते हुए देश में बेहतर गुणवत्ता वाले दूध उत्पादक राज्यों की सूची में अव्वल स्थान हासिल किया है। राज्य के सुंदरवन क्षेत्र की महिलाओं द्वारा संचालित की जाने वाली दूध सहकारी उपक्रम की शुरुआत कुछ वर्ष पहले हुई थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2015 में इस उपक्रम को 'सुंदरिनी नैचरल्स' नाम दिया था। सुंदरिनी नैचरल्स के जरिये करीब तीन हजार निचले तबके की महिलाओं को जीवन-यापन में सहायता मिल रही है।

लाभ की राशि उपक्रम में कार्यरत महिलाओं के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। उपक्रम के योगदान को देखते हुए केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड ने सुंदरिनी नैचरल्स को 'आइडल मॉडल' के रूप में चयन किया है। सुंदरिनी ब्रांड का गाय का दूध, घी, सुंदरवन के जंगलों से एकत्रित शहद, बतख के अंडे और मुर्गियां, मूंग दाल तथा चावल की बहुत मांग है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »