29 Mar 2024, 18:07:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

देश विरोधियों से बात करने वाले आठ आरोपी रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2018 10:14AM | Updated Date: Jun 4 2018 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब ने देश के विरोधी संगठनों से संचार करने वाले आठ आरोपियों को अस्थाई तौर पर रिहा कर दिया है और नौ अन्य को हिरासत में रखा है। सऊदी अरब की सरकारी संवाद एजेंसी एस पी ए ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी वकील ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी मानवाधिकार समूहों तथा महिलाओं के अधिकार के लिए काम करने वाले संगठनों से जुड़े हैं और पिछले महीने इन लोगों से पूछताछ की गई थी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों ने देश के विरोधी व्यक्तियों और संगठनों के साथ संवाद करने और सहयोग करने की बात कबूल की है।
 
इन लोगों की भर्ती देश के हितों को चोट पहुंचाने और विदेशी शत्रुताओं को जानकारियां तथा भावनात्मक समर्थन प्रदान करने के लिए की गई थी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें से आठ लोगों को रिहा कर दिया गया है। अन्य नौ लोग (जिसमें पांच पुरुष तथा चार महिलाएं शामिल हैं) को पर्याप्त सबूतों तथा इनके कबूलनामे के आधार पर हिरासत में रखा है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »