19 Apr 2024, 10:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी अदालत ने भारतीय नागरिक को सुनाई 25 साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 11:16AM | Updated Date: Jun 1 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका की एक अदालत ने एक 22 वर्षीय भारतीय युवक को हत्या के आरोप में 25 साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी विशाल शाह पर अपने पिता प्रदीप कुमार शाह की हत्या का आरोप है। बताया गया कि जून 2016 में शाह ने अपने 53 वर्षीय पिता प्रदीप को न्यूजर्सी प्रांत के शेरेविले शहर स्थित उनके मकान में सुबह गोली मार दी थी। बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई।
 
हत्या के लिए शाह ने 0.25 कैलिबर पिस्तौल का इस्तेमाल किया था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था। वरिष्ठ जज कोलीन फ्लिन ने शाह को पिछले हफ्ते 'नो एंटरी रिलीज एक्ट' के तहत सजा सुनाई। इस कानून के अनुसार शाह को पेरोल पर रिहा करने से पहले सजा का 85 फीसद न्यूजर्सी प्रांत की जेल में बिताना होगा। कोर्ट ने इस साल मार्च में शाह को अपने पिता की हत्या का दोषी माना था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »