29 Mar 2024, 17:07:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विशेष सुरक्षा दीवार से नकेल कसेगा इजरायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 12:26PM | Updated Date: May 29 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यरुशलम। गाजा पट्टी से लगते समुद्री इलाके से हजाम के आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए इजरायल अब यहां विशेष सुरक्षा दीवार बनाने पर काम कर रहा है। इजरायल के रक्षा मंत्री एविगडोर लाइबरमैन ने रविवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, 'गाजा पट्टी सीमा से सटे भूमध्य सागर में सुरक्षा दीवार का काम शुरू हो गया है। इसका मकसद फलस्तीनी आतंकियों को इजरायल की सीमा में दाखिल होने से रोकना है। इससे हमास की रणनीतिक क्षमता प्रभावित होगी। इजरायली नागरिकों की रक्षा के लिए हम हर तरीका आजमाएंगे।'
 
इस समुद्री दीवार के तीन स्तर होंगे। पहले स्तर में समुद्र में पानी के अंदर बैरियर बनाए जाएंगे। साल के आखिर तक यह काम पूरा हो जाएगा। दूसरे स्तर में इसमें चट्टानों का इस्तेमाल कर इसे मजबूती दी जाएगी और तीसरे में सतह के ऊपर तारबंदी की जाएंगी। गौरतलब है कि इजरायल ने 2014 में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में हमास के लड़ाके इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए गाजा पट्टी की सीमा से लगते इलाके में सुरंग बनाकर इजरायल में दाखिल हो गए थे। इजरायल ने हालांकि उन्हें मार गिराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »