28 Mar 2024, 18:10:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने भारत से की की 54 कैदियों को रिहा करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2018 11:38AM | Updated Date: May 27 2018 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के जेलों में बंद से अपने देश के 54 नागरिकों को रिहा करने मांग की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इन कैदियों की सजा पूरी हो चुकी है, लिहाजा भारत सरकार को इन्हें रिहा कर देना चाहिए। पाकिस्तान कैदियों की अदला-बदली के अपने प्रस्ताव पर भी भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने सात मार्च को भारत के सामने दोनों देशों की जेलों में बंद 60 साल से अधिक और 18 साल से कम उम्र के कैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव रखा था।
 
पाकिस्तान अब भी इसके जवाब का इंतजार कर रहा है। फैसल ने पाकिस्तान में भारतीय श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा को सुगम बनाने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि उनका देश अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 60 साल से अधिक और 18 साल से कम उम्र के कैदियों के बाबत मानवीय प्रस्तावों पर भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »