20 Apr 2024, 17:03:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका चीन के साथ व्यापार समझौते से संतुष्ट नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 11:01AM | Updated Date: May 24 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन के साथ हुई व्यापार वातार्ओं से संतुष्ट नहीं हैं। वहीं इससे कुछ ही समय पहले अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के साथ व्यापार से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए एक समझौता किए जाने की घोषणा की थी। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'चीन को इस समझौते में लाभ हुआ है।' एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि कि वह चाहते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच ऐसा समझौता हो दोनों के लिए लाभप्रद हों। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि यह शायद संभव नहीं हो क्योंकि वॉशिंगटन का चीन के साथ व्यापार घाटा 500 अरब डॉलर प्रति वर्ष है और यह सबूत है कि चीन व्यापार के मामले में अमेरिका का नाजायज फायदा उठाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »