29 Mar 2024, 18:15:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ. कोरिया ने स्वीकार की द. कोरिया के संवाददाताओं की सूची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 10:52AM | Updated Date: May 24 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसने उत्तर कोरिया को पुंग्गयेरी में स्थित उसके परमाणु परीक्षण केंद्र पर जाने वाले संवाददाताओं की एक सूची सौंपी है जिसे उसने स्वीकार कर लिया है। इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी।
 
अधिकारी ने हालांकि यह नहीं बताया कि ये संवाददाता उ. कोरिया कब रवाना होंगे? गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया को छोड़कर कई देशों के विभिन्न मीडिया संस्थानों के संवाददाता पहले ही उ. कोरिया के बंदरगाह शहर वॉनसन पहुंच चुके हैं और वे परमाणु परीक्षण केंद्र रवाना होने के लिए उ. कोरिया के अधिकारियों से निर्देश मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »