29 Mar 2024, 08:02:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कार ड्राइविंग का कैंपेन चलाने वाली महिला पर देशद्रोह का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 12:13PM | Updated Date: May 21 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सऊदी अरब में महिलाओं के वाहन चलाने के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली चार प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ताओं सहित सात लोगों पर विदेशी संगठनों के साथ काम करने के आरोप लग रहे हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार समर्थित मीडिया संगठनों ने उन्हें विश्वासघाती और राजद्रोही बताते हुए उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित किया है।
 
सऊदी अरब के अगले महीने महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने की तैयारी के बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि उनके द्वारा विदेशी संगठनों से संपर्क किए जाने और सरकार को अस्थिर करने की साजिश के साथ विदेशी संस्थाओं को रुपए उपलब्ध कराए जाने की जांच की जा रही है।
 
ऐसे हैं सख्त कानून
सऊदी अरब में सख्त कानून बनाए गए हैं, जिसके तहत महिलाओं को विभिन्न फैसलों व कार्यों के लिए अपने पिता, भाई, पति और तो और बेटों से इजाजत की जरूरत होती है। गिरफ्तार सात कार्यकतार्ओं में लुजैन एलाहथ्लौल, इमान अल-नफजान और अजीजा अल युसूफ शामिल हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध का विरोध किया था। देश में 24 जून से गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध हटाया जाना है। रिपोर्ट में कहा गया कि हिरासत में लिए गए कार्यकतार्ओं में में एक अर्ध सेवानिवृत्त वकील भी शामिल हैं, जिन्होंने हालिया वर्षों में सऊदी मानवाधिकार अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »