29 Mar 2024, 12:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्यूबा ने विमान दुर्घटना में 110 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 11:18AM | Updated Date: May 21 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हवाना। क्यूबा ने शुक्रवार को हवाना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तत्काल बाद हुए विमान हादसे में 110 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जिसमें 99 यात्री क्यूबा के थे। कैरीबियाई द्वीप में लगभग 30 वर्षों के दौरान यह सबसे बड़ी विमान दुर्घटना है। क्यूबा में कल से दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है और इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा।
 
दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है। अब तक 15 लोगों की पहचान हो चुकी है। अधिकारियों ने हवाना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त घरेलू विमान में तीन विदेशी पर्यटक भी सवार थे जिसमें दो अर्जेंटीना और एक मैक्सिको का यात्री था। विमान होलगन के लिए उड़ान भरी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »