29 Mar 2024, 16:16:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया का छठा सबसे अमीर देश है भारत, पहले नंबर पर है अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 10:21AM | Updated Date: May 21 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत 8,230 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व का छठा सबसे धनी देश है। एक रपट, अफ्रएशिया बैंक वैश्विक संपत्ति पलायन समीक्षा के अनुसार इस सूची में अमेरिका 62,584 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चीन दूसरे और 19,522 अरब डॉलर के साथ जापान तीसरे स्थान पर है। बैंक की समीक्षा में किसी देश के हर व्यक्ति की कुल निजी संपत्ति को आधार माना गया है। शीर्ष 10 में शामिल अन्य देशों में ब्रिटेन की कुल संपत्ति 9,919 अरब डॉलर, जर्मनी की कुल संपत्ति 9,660 अरब डॉलर, आॅस्ट्रेलिया की कुल 6,142 अरब डॉलर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »