लश्करगाह। अफगानिस्तान में फराह शहर पर फिर से कब्जे को लेकर तालिबान आतंकवादियों के साथ पुलिस और सुरक्षा बलों की बुधवार रात भर झड़प जारी रही। शहर के पुलिस प्रमुख फाजेल अहमद शर्जाद ने कहा शहर के विभिन्न इलाकों में तालिबान आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों का संघर्ष हुआ।
उन्होंने बताया अब कहीं भी संघर्ष नहीं हो रहा, बल्कि तलाशी और क्लियरेंस अभियान जारी है। उन्होंने बताया तालिबान लड़ाकों के कई शव शहर में पड़े हुए हैं। अधिकारियों की ओर से फराह में मंगलवार को अचानक हमला कर आतंकवादियों से मुक्त करा लिए जाने का दावा करने के एक दिन बाद ताजा झड़प की खबर आई।