29 Mar 2024, 03:02:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में 330 बंदियों को मिली माफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 3:54PM | Updated Date: May 17 2018 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी ने 330 बंदियों को क्षमादान दिया है। इनमें से ज्यादातर युवा हैं, जिन्हें हाल के वर्षों में प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से जेल में डाल दिया गया था। सीसी ने यहां सरकारी टीवी पर युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा आंतरिक मंत्रालय ने आगामी कुछ घंटों के भीतर युवा बंदियों को रिहा करने का फैसला किया है।
 
हम 330 बंदियों को रिहा करने जा रहे हैं। सरकार द्वारा संचालित वेबसाइट अल-अहराम गेट ने खबर दी है कि इस माफी से 332 लोगों की रिहाई तय होगी। रिहा होने वालों में दो देस्तोर पार्टी के सदस्य शामिल हैं, जिन्हें खराब सेहत के कारण रिहा किया जा रहा है। हालांकि रिहा किए जा रहे बंदियों की सूची अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है। वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद सीसी ने इस्लामिक विरोधियों को कुचलने की मुहिम की अगुआई की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »