20 Apr 2024, 14:27:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया ने चीनी कंपनी को दिया सात अरब डॉलर का रेल ठेका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2018 11:47AM | Updated Date: May 16 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। नाइजीरिया सरकार ने देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक हब लागोस को उत्तरी क्षेत्र कानो से जोड़ने के लिए चीन की सरकारी सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन कंपनी(सीसीईसीसी) को सात अरब डाॅलर का ठेका दिया है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि कल दोनों देशों के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और अब लागोस -कानो रेल लाइन को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इस काम को दो से तीन वर्ष की अवधि में पूरा किया जाना है।
 
यह कंपनी चीन की रेलवे क्षेत्र की अग्रणी  कंपनी "चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन" की सहायक इकाई है और इसने पहले भी नाइजीरिया में रेल क्षेत्र की कईं परियोजनाओं पर काम किया है। संवाद समिति के अनुसार इस परियोजना के लिए चीन भी धन प्रदान कर रहा है और पिछले माह अप्रैल में चीनी एक्जिम बैंक ने इस आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए 1.23 अरब डालर की रिण राशि को मंजूरी दी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »