28 Mar 2024, 17:30:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक चुनाव रिजल्‍ट : कांग्रेस को बड़ा झटका - पूर्ण बहुमत की ओर बीजेपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 10:57AM | Updated Date: May 15 2018 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कर्नाटक में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। कर्नाटक में हार कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन इस करारी हार के बीच राहत की भी खबर है। दरअसल, अगर वोट फीसदी के हिसाब से देखें तो कांग्रेस अब भी बीजेपी से आगे है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुए मतगणना के आधार पर कांग्रेस को 37.9 फीसदी (85,04,902) वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 36.8 फीसदी (82,38,048) वोट गिरे हैं। वहीं जेडीएस 17.5 फीसद वोट मिले हैं। 
 
अगर सीट की बात करें तो 222 सीटों में से बीजेपी 113 सीटों पर आगे है, जबकि 65 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है और जेडीएस 39 सीटों पर आगे चल रही है। अगर पिछले चुनाव यानी साल 2013 से तुलना करें तो कांग्रेस को इस बार ज्यादा फीसद वोट मिले हैं। 2013 में कांग्रेस को कुल 36.6% वोट मिला था। जबकि बीजेपी को 19.9% और जेडीएस को 20.2% वोट मिला था। वहीं 2013 में कांग्रेस 122 सीट पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने में सफल रही थी। बीजेपी और जेडीएस ने 40-40 सीट पर जीत हासिल की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »