16 Apr 2024, 16:02:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पृथ्वी पर बदलती मानव प्रजाति दर्शाने वाली वेबसाइट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 10:36AM | Updated Date: May 15 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अनुसंधानकर्ताओं ने एक नई वेबसाइट बनाई है, जिसमें ग्राफिक साक्ष्यों के जरिए यह दिखाया गया है कि मानव जाति ने किस तरह पृथ्वी को तेजी से बदला है। इस वेबसाइट टाइम आर्ग में पूरी दुनिया या उसके एक भाग को देखा जा सकता है। वायु प्रदूषण, व्यापार, वनोन्मूलन, आर्थिक असमानता व ऐसे ही अन्य प्रमुख कारकों के वहां पर असर को इसके जरिए जाना जा सकता है। अमेरिका की कानेर्गी मेलन यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ता ने यह वेबसाइट तैयार की है।
 
प्रोफेसर इलाह नूरबक्श ने कहा अर्थटाइम का मतलब कहानियां बताना है। नूरबक्श की लैब ने अर्थटाइम की प्रौद्योगिकी के विकास पर दस साल से अधिक का समय लगाया है। इस पोर्टल के जरिए वैश्विक पर मानवीयता के असर को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब यह वेबसाइट सभी के लिए उपलब्ध है।
 
इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपने जीवन व पृथ्वी पर उसके असर के बारे में सोच समझकर फैसला करने में मदद करना है। यह वेबसाइट ओपन स्रोस के सिद्धांत पर आधारित है। इसके लिए मुख्य स्रोतों में विश्व बैंक, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, नासा, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ शामिल हैं।
 
70 हजार साल पहले आए थे आधुनिक मानव
वैज्ञानिकों का कहना है कि आधुनिक मनुष्य अफ्रीका से करीब 70 हजार साल पहले दक्षिण-पूर्व एशिया पहुंचे थे। पहले आकलन था कि वह बहुत बाद में अफ्रीका से बाहर निकले थे। आॅस्ट्रेलिया की मैक्वेरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए अध्ययन के अनुसार मानव करीब 65 हजार वर्ष पहले आॅस्ट्रेलिया से होकर गुजरे थे। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा में गुफा लिदा अजर की डेटिंग से आधुनिक मनुष्यों के वर्षावन का प्रयोग करने के प्रथम साक्ष्य मिलते हैं।
 
आॅस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के गिल्बर्ट प्राइस ने कहा वर्षावन जीवन-यापन के लिए आसान स्थान नहीं है, विशेषकर सवाना के माहौल में रहे नरवानरों के लिए, इसलिए ऐसा लगता है कि वे लोग बुद्धिमत्ता, योजना और तकनीकी के अनुरूप खुद को ढालने के दिशा में औसत से बेहतर थे। गुफा के प्रलेखन, नमूनों के पुनर्विश्लेषण और एक नए डेटिंग प्रोग्राम से पुष्टि हुई है कि वहां मिले दांत करीब 73 हजार वर्ष पूर्व आधुनिक मनुष्यों, मानव-जाति के हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »