20 Apr 2024, 11:26:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रिंस हैरी और मेगन की शादी को सहमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2018 11:43AM | Updated Date: May 14 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पौत्र प्रिंस हैरी को अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल से शादी करने की आधिकारिक सहमति दे दी है। बकिंघम पैलेस ने रविवार को सहमति पत्र जारी किया। यह युगल की शादी से एक सप्ताह पहले जारी किया गया है। इस जोड़े की शादी अगले शनिवार को सेंट जॉर्ज चैपल के विंडसर कैसल में होगी।
 
सहमति पत्र के दस्तावेज पर 92 वर्षीय महारानी के हस्ताक्षर हैं और इस पर अमेरिका के कुछ चिह्न भी हैं। शाही गद्दी के पहले छह दावेदारों को औपचारिक रूप से शादी के लिए महारानी की मंजूरी लेनी होती है। इसके बिना शाही गद्दी के छठे दावेदार प्रिंस हैरी उत्तराधिकार के लिए अयोग्य हो जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »