29 Mar 2024, 20:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पीओके में पुल टूटा, 5 छात्रों की मौत, 20 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2018 11:33AM | Updated Date: May 14 2018 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नदी पर लकड़ी के एक पुल के टूट जाने 5 मेडिकल विद्यार्थियों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग पानी की तेज धार में बह गए। मीडिया की खबर के अनुसार फैसलाबाद और लाहौर के दो निजी कॉलेजों के विद्यार्थी नीलम घाटी में इस पुल पर फोटो लेने के लिए रुके लेकिन वह पुल इतने लोगों का बोझ सह नहीं पाया और टूट गया। 
 
पुलिस के अनुसार अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं जबकि बाकी पर्यटकों के बचाव के लिए अभियान चल रह रहा है। ये विद्यार्थी कॉलेज ट्रिप पर थे। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी सेना के जवान बचाव एवं राहत अभियान में मदद पहुंचा रहे हैं। लेकिन नदी का बिल्कुल ठंडा पानी और उसकी तेज धार इस कार्य में बाधा डाल रही है।
 
अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस पुल की एक बार में अधिकतम चार लोगों का बोझ सहने की क्षमता थी और इस संदर्भ में वैधानिक चेतावनी भी दी गयी थी। उसके बाद भी वहां अधिक पर्यटक पहुंच गये। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने उपायुक्त को बचाव प्रयास में तेजी लाने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »