19 Apr 2024, 16:45:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक में वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका - फर्जी वोटर कार्ड ने टाला चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 10:15AM | Updated Date: May 12 2018 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। शुक्रवार को कांग्रेस चुनाव आयोग गई थी भाजपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द कराने, लेकिन फैसला आया कांग्रेस के खिलाफ। राज राजेश्वरी सीट का चुनाव रद्द करने की मांग एक दिन पहले ही भाजपा ने की थी। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने शिकायत सही पाते हुए उक्त सीट पर मतदान अब 12 के बजाय 28 मई को कराने का फैसला किया है। 
 
वहां कांग्रेस प्रत्याशी के घर से बड़ी संख्या में फर्जी वोटर आई कार्ड पाए गए गए। इधर, चुनाव आयोग का फैसला आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा चुनाव आयोग के इस फैसले से कांग्रेस बेनकाब हुई है। उसका असली चेहरा सामने आया है। 
 
उन्होंने कहा आयोग ने अपने फैसले में माना है कि कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से मतदाता पहचान-पत्रों को जुटाने का यह काम करीब एक महीने पहले से चल रहा था। साथ ही जिस तरीके से बड़े पैमाने पर पहचान-पत्र, कम्प्यूटर और प्रिंटर बरामद हुए, उससे साफ है कि वह चुनाव में गड़बड़ करने के लिए एक बड़ी साजिश की तैयारी में थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »