20 Apr 2024, 18:41:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की आखिरी सूची जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 12:08PM | Updated Date: Apr 23 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज 11 उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को बादामी से टिकट दिया गया है। बागलकोट जिले के बादामी विधानसभा क्षेत्र से सिद्धरमैया को टिकट दिए जाने के साथ ही उनके दो सीटों से लड़ने को लेकर अटकलें खत्म हो गईं। वह पहले ही चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तरी कनार्टक के कई नेता सिद्धरमैया को राज्य के इस हिस्से की किसी सीट से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे थे। बादामी से पहले डॉक्टर देवराज पाटिल को टिकट दिया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »