वाशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने गंभीर आरोपों में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार का प्रबंधन देख रहे रिक गेट्स को दोषी करार दिया है। गेट्स पर देश खिलाफ षडयंत्र रचने, जांचकर्ताओं से झूठ बोलने और चुनाव में रूस की भूमिका में सहयोग करने का आरोप है। गेट्स पर लगे आरोपों की जांच विशेष वकील रोबर्ट मूलर ने की। वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच कर रहे हैं।
गेट्स को उन पर लगाये गये बैंक धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने और धनशोधन के गंभीर आरोपों के लिए छह साल तक की सजा दी जा सकती है। अभियोजन पक्ष का कहना है कि वह मूलर की जांच में किये गये सहयोग के आधार न्यायधीश से सजा को कम करने की मांग करेंगे।