29 Mar 2024, 06:54:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शरणार्थी शिविर में हिंसा में 5 मरे, 27 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 1:36PM | Updated Date: Feb 23 2018 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किगाली। मध्य-पूर्व अफ्रीकी देश रवांडा के एक शिविर में खाद्य सामग्रियों में कटौती का विरोध कर रहे शरणार्थियों के बीच हुई हिंसक घटना में पांच शरणार्थी की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। हिंसा के दौरान हुई झड़प में सात पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
रवांडा पुलिस के प्रवक्ता थिओस बडेगे ने बताया कि गत मंगलवार को ही करीब 3000 शरणार्थी शिविर में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पर जमा हो गये थे। जिन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैसों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में पांच शरणार्थियों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये। पथराव में सात पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।
रवांडा में फिलहाल एक लाख 74 हजार शरणार्थी रह रहे हैं। इनमें 2015 की हिंसा से प्रभवित बुरुंडी के 57,000 लोग भी शामिल हैं। बाकी शरणार्थियों में पिछले 20 वर्षों से कांगो में अस्थिरता के दौरान भागे लोग शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »