25 Apr 2024, 01:42:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रेहम का खुलासा- भरोसेमंद नहीं हैं इमरान खान, 2 महीने पहले ही....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 12:14PM | Updated Date: Feb 21 2018 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के नेता इमरान खान ने इसी सप्ताह 65 साल की उम्र में तीसरी शादी कर ली। उन्होंने ये शादी पांच बच्चों की मां से की। अब उनकी दूसरी पत्नी ने इमरान खान पर आरोप लगाया है कि वो भरोसेमंद नहीं हैं। इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान का कहना है कि जब वह उनकी पत्नी थीं तो इमरान बुशरा को डेट कर रहे थे। 
 
2 महीने पहले की कर लिया था बुशरा से निकाह
एक इंटरव्यू में रेहम ने आरोप लगाया है कि इमरान खान और बुशरा पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को जानते थे। रेहम ने इमरान खान पर कई आरोप लगाए हैं। रेहम के मुताबिक दोनों ने 2 महीने पहले ही निकाह कर लिया था। रेहम का कहना है कि 'मैं जानती हूं कि उन्होंने 1 जनवरी को निकाह कर लिया था और खुलासा बाद में किया। ठीक ऐसा ही उन्होंने मुझसे शादी करने के बाद किया था।
 
ये हैं इमरान खान की तीसरी बेगम
बुशरा मानेका एक आध्यात्मिक गुरू हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। कुछ साल पहले वे खवार फरीद मनेका से अलग हो गईं। वे मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां हैं। 
 
इमरान पहले कर चुके हैं दो शादी
बता दें, इमरान खान ने पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई थी। जेमिमा के साथ 9 साल तक शादी के बंधन में रहे। बाद में दोनों में तलाक हो गया। ये तलाक साल 2004 में हुआ। इस तलाक के बाद पाकिस्तान की जानी-मानी टीवी प्रेजेंटर रेहम खान ने इमरान खान ने साल 2015 में शादी कर ली। लेकिन दोनों का ये रिश्ता महज 10 महीनों तक ही चला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »