20 Apr 2024, 01:42:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सिंध की दरगाह में हिंदू लड़कियों को जबरन बनाया जा रहा मुसलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2018 10:44AM | Updated Date: Feb 11 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक और हिंदू लड़की निशा को जबरन मुसलमान बनाकर निकाह कराने में स्थानीय नेता मियां मिट्ठू का हाथ होने की पुष्टि हुई है। वह पहले से इसके लिए कुख्यात है। यहां तक कि न्यूयॉर्क टाइम्स भी उसके बारे में ऐसी खबर छाप चुका है कि वह किस तरह एक दरगाह के संचालक अपने भाई मियां शमां की मदद से अगवा की गई हिंदू लड़कियों को जबरन मुसलमान बनाता है और फिर उनका निकाह किसी मुसलमान लड़के से करा देता है। 
 
इस सप्ताह घोटकी जिले की हिंदू लड़की निशा को मियां मिट्ठू के भाई पीर मियां शमां की ओर से संचालित दरगाह में ही मुसलमान बना दिया गया। यह दरगाह भरंचडी शरीफ के तौर पर जानी जाती है। सिंध के घोटकी जिले के भरचंडी इलाके में स्थित यह दरगाह के जबरन धर्मांतरण को लेकर चर्चा में आई थी। मियां मिट्ठू और उसके भाई पीर मियां शमां ने 200 हिंदू लड़कियों के जबरन निकाह कराने का दावा किया था।
 
इमरान की पार्टी से अगला चुनाव लड़ेगा मियां मिट्ठू
मियां मिट्ठू की ताकत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान से उसे अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। वह उनकी पार्टी से अगला चुनाव लड़ने वाला है। एक बार हिंदुओं के विरोध पर इमरान उसे अपनी पार्टी-तहरीके इंसाफ में शामिल करने से पीछे हट गए थे, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने उसे अपना लिया। इसके बाद से सिंध के हिंदू और ज्यादा खौफजदा हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »