29 Mar 2024, 12:08:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाफिज की पाक को चेतावनी - दम है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 10:50AM | Updated Date: Feb 6 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्‍तान को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर पाकिस्तान की सरकार में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए। हाफिज ने कहा कि वो कश्मीर की आजादी की लड़ाई लड़ रहा है और उसे इससे कोई नहीं रोक सकता है। 
 
कश्‍मीरियों के लिए लड़ते रहेंगे
हाफिद सईद ने सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान सरकार को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी। सईद ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो आए और करें। मैंने साल 2018 को कश्मीरियों के लिए सर्मपित किया है और वो कश्मीरियों के लिए लड़ना बंद नहीं करने वाला। सईद ने कहा कि अगर आपने हमें दबाने का प्रयास किया तो हम और मजबूत होकर उभरेंगे।
 
...तो नवाज शरीफ को फिर बनाएंगे पीएम
सईद ने नवाज शरीफ पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप कश्मीर की आजादी के लिए काम करने का वादा करते तो हम शरीफ को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे। सईद ने कहा कि पाकिस्तान में उसके बारे में खबरें भी मीडिया में नहीं दिखाई जा रही हैं, ऐसा सरकार के दबाव में हो रहा है।
 
भारत-अमेरिका नहीं पाक ने किया था नजरबंद
इससे पहले शनिवार को हाफिज सईद ने कहा था कि बीते साल उसकी नजरबंदी में भारत और अमेरिका का हाथ नहीं था, बल्कि पाक सरकार ने ही उसे नजरबंद किया था। अक्सर भारत और पाकिस्तान पर तरह-तरह के आरोप जड़ते रहने वाले सईद ने अपनी नजरबंदी के लिए भी भारत और अमेरिका को जमकर कोसा था। अपने पहले के बयान से पलटी मारते हुए शुक्रवार को कार्यकम में कहा कि भारत सरकार की वजह से नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरकार ने उसे 10 महीने तक नजरबंद रखा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »