20 Apr 2024, 17:44:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद में सोमवार सुबह एक बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इस घटना में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। लापता यात्रियों की तलाशी जारी है।

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2018 12:00PM | Updated Date: Jan 30 2018 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पश्चिम बंगाल : 60 यात्री थे सवार
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद में सोमवार सुबह एक बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इस घटना में कम से कम 38लोगों की मौत हो गई। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। लापता यात्रियों की तलाशी जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बस को दो क्रेनों की मदद से पानी से बाहर निकाल लिया गया है। यह बस करीमपुर से माल्दा जा रही थी। यह हादसा कोलकाता से लगभग 220 किलोमीटर दूर दौलताबाद में हुआ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द करके घटनास्थल पर पहुंचीं। वह मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर स्वयं नजर रख रही हैं।  
 
हादसे के वक्त मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर
 
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को पांच लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कम से कम 36 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राज्य के परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ हेलिकॉप्टर से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। हादसे में बचे लोगों ने बताया कि बस चालक हादसे के समय मोबाइल पर बात कर रहा था। 
 
पुलिस ने उग्र भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े
 
इधर, स्थानीय लोगों ने पुल की स्थिति को लेकर बेहद नाराजगी जताई और विलंब से पहुंचने का आरोप लगाकर पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। गुस्साई भीड़ ने कुछ पुलिस वाहनों को आग भी लगा दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »