29 Mar 2024, 04:47:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल को लगा झटका- MLA मनोज कुमार ने थामा भाजपा दामन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 8:13PM | Updated Date: Jan 28 2020 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के कोन्डली से विधायक मनोज कुमार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां एक जनसभा में आप के विधायक मनोज कुमार को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया। मनोज कुमार इस बार आम आदमी पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने को लेकर कई दिनों से नाराज चल रहे थे। आप पार्टी ने कोंडली से मनोज इस बार टिकट नहीं देकर कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है। मनोज कुमार ने इसके बाद निर्दलीय ही पर्चा भर दिया था। इससे आम आदमी पार्टी को अपने उम्मीदवार के हारने का डर सता रहा था। पार्टी काफी समय से उन्हें मनाने में लगी हुई थी। लेकिन उन्होंने पार्टी को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »