29 Mar 2024, 14:07:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओवैसी के बाप-दादाओं ने लैला के लिए ताजमहल बनवाया : वसीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 2:47PM | Updated Date: Jan 25 2020 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी कर ओवैसी बंधुओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी के बाप-दादाओं ने अपनी लैला के लिए ताजमहल बनवाया था। वसीम रिजवी ने कहा, "यह मुगलों की औलादें कहती हैं कि उनके पूर्वजों ने हिंदुस्तान पर 800 साल तक राज किया। मुगल बादशाह नहीं, लुटेरे थे, जिन्होंने हिंदुस्तानियों को बंधक बनाकर उनके साथ जुल्म और ज्यादती की। 

रिजवी ने कहा, "हिंदुस्तान का इतिहास 800 साल पुराना नहीं है, बल्कि इससे भी पहले का है। हिंदुस्तान राम की धरती है, राम का देश है। अयोध्या, काशी, मथुरा और हरिद्वार में मस्जिदें हिंदुओं की उदारवादिता है। क्या कभी मक्का जैसी जगहों पर मंदिर बनवाए जा सकते हैं? यह मुस्लिम कट्टरपंथियों का असली चेहरा है, जिसके कारण पूरी दुनिया कट्टरपंथी विचारधारा से दहशत में है।" 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »