29 Mar 2024, 07:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी में हुई गोलीबारी में छह लोगों के मरने की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 2:34PM | Updated Date: Jan 25 2020 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी के दक्षिण पश्चिमी शहर रोत एम सी में शुक्रवार को एक संदिग्ध द्वारा की गयी गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य लोग घायल हुए है। पड़ोसी शहर आलेन की पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। आलेन पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हां, गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी है और घायल लोगों की सही संख्या का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।’’ पुलिस ने बताया कि गोलीबारी दिन में एक स्थानीय काफीहाउस में हुयी। मिडिया रिपोर्ट्स में गोलीबारी में छह लोगों की मरने की बात कही गयी थी। पुलिस ने हालांकि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया है और उनका मानना है कि इस घटना का कारण घरेलू हिंसा हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »