चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सहकारी श्रम एवं निर्माण महासंघ के चेयरमैन और जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की देश में एकतरफा लहर के चलते वह दिल्ली में इस बार जीत का परचम लहराएगी। कंडेला ने आज यहां जारी एक ब्यान में दावा किया कि भाजपा को दिल्ली चुनावों में बहुमत मिलेगा और वह एक मज़बूत, ईमानदार और पारदर्शी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय जो फीडबैक मिल रहा है वह पार्टी के लिए उत्साहजनक है तथा विपक्षी कांग्रेस और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी इस नियुक्त से दुनियां के इस सबसे बड़े राजनीतिक दल को और मजबूती मिलेगी। हरियाणा की मनोहर सरकार खट्टर सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि उसने गत साढ़े चार वर्षों में राज्य और इसकी जनता को विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की अनेक सौगातें देने के साथ पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त शासन प्रदान किया है।