28 Mar 2024, 14:44:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति ने 12 राज्यों के 22 बच्चों को दिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय वीरता बाल पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 1:06PM | Updated Date: Jan 22 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 12 राज्यों के 22 बच्चों को प्रदान किया है। इनमें 10 लड़कियों और 12 लड़कें सहित कुल 22 बच्चों को प्रदान किया गया है। यात्रा करते वक्त बस में लगी आग से 40 लोगों की जान बचाने के लिए आदित्य (15) को प्रतिष्ठित भारत पुरस्कार दिया जाएगा।
 
इस हादसे में जैसे ही यात्रियों को निकाला गया, वाहन के डीजल टैंक में विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई। इस वर्ष आईसीसीडब्ल्यू ने पांच विशेष पुरस्कार- आईसीसीडब्ल्यू मरक डेय अवार्ड, आईसीसीडब्ल्यू ध्रुव अवार्ड, आईसीसीडब्ल्यू अभिमन्यु अवार्ड, आईसीसीडब्ल्यू प्रहलाद अवार्ड और आईसीसीडब्ल्यू श्रवण अवार्ड की घोषणा की है। आईसीसीडब्ल्यू मरक डेय पुरस्कार अपने चार साल के भाई को तेंदुए से बचाने के लिए उत्तराखंड की 10 वर्षीय राखी को दिया गया है। इस घटना में उसे कई चोटें भी आई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »