16 Apr 2024, 17:36:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के होटल में गर्म पानी के पाइप फटे, पांच मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:23AM | Updated Date: Jan 21 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में उराल पर्वतीय क्षेत्र के समीप पर्म शहर में एक छोटे होटल में गर्म पानी के पाइपों के फट जाने के बाद वहां भरे गर्म पानी की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय जांच समिति ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह हादसा तड़के  हुआ और गर्म पानी इन पाइपों से निकल होटल में भर गया। जांचकर्ताओं ने होटल संचालकों के खिलाफ उपयुक्त सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है और जांचकर्ताओं ने वहां से काफी नमूने एकत्र किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »