28 Mar 2024, 22:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्वागत के दौरान घोड़ा बिदका, दूल्हा समेत पांच लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:22PM | Updated Date: Jan 19 2020 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के रामपुर जमालापुर बाजार में कल शनिवार की देर शाम शादी के लिये घोड़े पर सवार युवक के स्वागत के दौरान घोड़े के बिदक जाने से पांच लोग घायल हो गए और बेलगाम घोड़ा एक चार पहिया वाहन से भिड़ गया जिससे उसकी भी हालत गंभीर है। घायलों में दूल्हे की मां की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
पुलिस के अनुसार रामपुर इलाके के जमालापुर बाजार के शिव बाबू मोदनवाल के लड़के कल्याण मोदनवाल की बारात  मड़यिाहूं कस्बे के कजियाना मोहल्ले में जानी थी। शनिवार की देर शाम  बारात की तैयारी धूमधाम से हो रही थी की दूल्हे की माता उमा देवी दूल्हे का  स्वागत करने घोड़े पर बैठे दूल्हा कल्यान के पास आई तभी डीजे के जोरदार तेज आवाज से घोड़ा बिदक गया और दूल्हा घोड़े से गिर गया जिसे घोड़े  ने पैर से मार मार कर घायल कर दिया। 
 
घोड़े की हरकत से दरवाजे पर  इकट्ठा हुए बारातियों में हड़कंप मच गया। अपने अपने बचाव करने के लिए जो  जहां सुरक्षित स्थान मिला भागकर अपने को बचाया। घोड़ा बेलगाम होकर  सड़क पर दौड़ने लगा और एक वाहन से टकरा के खुद भी घायल हो गया। घोड़े की मार से दूल्हे की माता उमा देवी, पिता शिव बाबू मोदनवाल, पड़ोसी निर्मला देवी ,खुद दूल्हा घायल हो गया। चार पहिया वाहन से भिड़ने से घोड़े को भी गंभीर चोट आई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »