29 Mar 2024, 07:33:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी, सोनिया एवं नड्डा ने चोपड़ा के निधन पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:47AM | Updated Date: Jan 19 2020 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पंजाब केसरी के सम्पादक एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि चोपड़ा के निधन की खबर से उन्हें बहुत दुख हुआ है।
 
मीडिया जगत के लिए उनके योगदान को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने लोगों के जनकल्याण के लिए काफी सेवा की। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सोनिया गांधी ने पंजाब केसरी के मालिक अश्विनी चोपड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘चोपड़ा ने एक सामाजिक कार्यकर्ता और सम्पादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह एक सांसद के रूप में भी याद किये जायेंगे।
 
उनकी मित्रता राजनीतिक दायरों से बढ़कर थी और विभिन्न मसलों पर उनकी दृष्टि साफ थी और वह विरोध से घबराते नहीं थे। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।’’  जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘पंजाब केसरी के प्रधान संपादक एवं पूर्व भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा जी के निधन से शोक स्तब्ध हूं। उनका निधन पत्रकार जगत एवं संगठन के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’
 
केजरीवाल ने अश्विनी कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से हमने पत्रकारिता जगत के एक दिग्गज को खो दिया। उन्होंने कहा,‘‘कर्नाल के पूर्व सांसद के तौर पर उनके जन सेवा को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।’’ त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। 
A
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »