29 Mar 2024, 07:28:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

खिलाडि़यों को संघ की विचारधारा से अवगत कराया जाये : भागवत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:19AM | Updated Date: Jan 19 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री चेतन चौहान से खिलाड़यिों को संघ की विचारधारा से परिचित कराने पर अधिक बल देने को कहा है। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने खेल संबंधी गतिविधियों की जानकारी संघ प्रमुख को दी। मंत्री मकर संक्रांति उत्सव के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले थे। इस खास मुलाकात में क्रीड़ा भारती के कामकाज पर विस्तृत चर्चा हुई।
 
संघ के अनुसांगिक संगठन क्रीड़ा भारती की देश में 500 से ज्यादा स्थानों पर गतिविधियां चलती हैं। इन गतिविधियों में खिलाड़यिों और इनसे जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें वैचारिक रूप से देश और राष्ट्र निर्माण के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा तथा संघ के कामकाज और इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। चौहान ने यहां पत्रकारों को बताया कि वह क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वह इस काम को और आगे बढ़ाने के लिए सर संघ चालक मोहन भागवत से आदेश प्राप्त करने आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »