29 Mar 2024, 21:09:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर पर चर्चा का समर्थन नहीं करेगा रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 1:35AM | Updated Date: Jan 18 2020 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस कश्मीर समस्या को भारत और पाकिस्तान की सीधी बातचीत का मसला मानता है तथा वह इस पर संयुक्त राष्ट्र में किसी प्रकार की चर्चा की पहल का समर्थन नहीं करता है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने रूस की वर्ष 2019 की रणनीति के परिणामों को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘ हम हमेशा इस बात पर जोर देते रहे हैं कि कश्मीर समस्या का हल भारत और पाकिस्तान अपनी घोषणाओं एवं समझौतों के अनुरूप सीधी बातचीत के जरिए करें।
 
लावरोव ने कहा, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र के निकायों में कश्मीर समस्या पर चर्चा करने की बात आती है तो यह हमारी स्थिति है।’’ गौरतलब है कि लावरोव का बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत ने चीन से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कश्मीर का मसला उठाने से बचने की सलाह दी है। इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली में संपन्न रायसीना वार्ता को संबोधित करते हुए भारत-रूस के संबंधों को मजबूत करने पर हर्ष व्यक्त किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »