29 Mar 2024, 18:14:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2020 में मोदी ले सकते हैं तीन बड़े फैसले, मच सकती है खलबली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 10:27AM | Updated Date: Jan 17 2020 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और अपने दमदार फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2014 में जब इस देश की बागडोर संभाली, तभी से उन्होंने धमाकेदार फैसले लिए हैं। इनमें अनुच्छेद 370 हो या नोटबंदी, इस सभी फैसलों को साहसिक करार दिया गया। हालांकि अब साल 2019 बीत चुका है और नया साल 2020 आ चुका है। इस साल भी मोदी तीन धमाकेदार फैसले ले सकते हैं। इनमें दूसरा फैसला तो खलबली मचाने वाला हो सकता है। आइए जानें मोदी के तीन फैसले कौन से हो सकते हैं।

1- कठोर फैसलों के लिए मशहूर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल में भी कड़े फैसले ले सकते हैं। इनमें पहला फैसला एक देश एक कानून को लेकर हो सकता है। मोदी सरकार कई बार इस फैसले की ओर इशारा कर चुकी है। वहीं संघ भी चाहता है कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक कानून बने। मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर इस दिशा में कदम भी बढ़ा दिए हैं।

2- मोदी सरकार साल 2020 में दूसरा फैसला भी दमदार ले सकती है। ये फैसला तो खलबली मचा सकता है। मोदी ने पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। ऐसे में मोदी सरकार इस साल बेनामी संपत्ति को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार संपत्ति को आधार से जोड़ने का कानून ला सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बेनामी संपत्ति वालों में खलबली मच जाएगी क्योंकि उनकी संपत्तियां उजागर हो जाएंगी।

3- मोदी सरकार तीसरा फैसला भी कठोर ले सकती है। सरकार देश से घुसपैठियों को निकालने के लिए कई बार कह चुकी है। इसलिए सरकार एनआरसी लाने के लिए कानून बना सकती है। इसका मकसद देश में रह रहे घुसपैठियों को देश से बाहर करना होगा। हालांकि अभी से इस फैसले का विरोध होंने लगा है और सीएए को भी इस फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »