28 Mar 2024, 14:00:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हरीश साल्वे ब्रिटेन की महारानी के क्वीन्स काउंसेल नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 1:03AM | Updated Date: Jan 17 2020 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के जाने-माने वकील एवं भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे को ‘इंग्लैंड एंड वेल्स बार’ के लिए क्वीन्स काउंसेल (क्यूसी) नियुक्त किया गया है। औपचारिक तौर पर उन्हें 13 जनवरी को इंग्लैंड एंड वेल्स बार के इस सर्वोच्च पद पर बिठाया जायेगा ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय की ओर से गत 13 जनवरी को इस बाबत जानकारी दी गयी। क्यूसी महारानी से सीधे जुड़े वकील होते हैं और ब्रिटिश महारानी की ओर से यह प्रतिष्ठित पद वकालत के पेशे में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वकीलों को ही प्रदान किया जाता है। साल्वे करीब सात साल पहले लंदन के प्रतिष्ठित ब्लैकस्टोन चैम्बर्स की सदस्यता हासिल की थी।
 
ब्लैकस्टोन चैम्बर्स वाणिज्यिक, सार्वजनिक एवं नियोजन कानून में महारत हासिल किये वकीलों का समूह है। वर्ष 1956 में महाराष्ट्र के नागपुर शहर में जन्मे साल्वे भारत के प्रसिद्ध वकील हैं। वह भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं। वह 1999 से 2002 के बीच भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी काम कर चुके हैं। यहीं कॉमर्स में स्रातक करने के बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई शुरू की। सीए बनने के बाद वह कराधान विशेषज्ञ बने। उन्होंने अपने कानूनी करियर की शुरुआत 1980 में की थी। साल्वे पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव का मामला हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारत सरकार की ओर से लड़ चुके हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »