28 Mar 2024, 22:43:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप की यात्रा के स्थान एवं समय पर अभी कोई फैसला नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:42AM | Updated Date: Jan 17 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की आरंभिक तैयारियां शुरू हो गयीं हैं लेकिन तिथि एवं यात्रा के स्थानों को लेकर अभी कुछ निश्चित नहीं हुआ है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां नियमित ब्रीफिंग में कहा कि दोनों देशों के राजनयिक चैनल ट्रंप की यात्रा के बारे में लगातार संपर्क में हैं लेकिन यात्रा की तारीख, महीना और यात्रा के स्थानों को लेकर अब भी बातचीत जारी है। अमेरिका के चुनावों से पहले ट्रंप की यात्रा की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है और विभिन्न रिपोर्टों में अलग अलग तिथियां बतायीं जा रहीं हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव तीन नवंबर 2020 को होना है। कुमार ने कहा कि भारत एवं अमेरिका में शीर्ष स्तर पर संवाद एवं संपर्क दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का अभिन्न भाग है। मोदी ने गत वर्ष सितंबर में अमेरिका यात्रा के दौरान ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया था। उन्होंने कहा कि यात्रा की तिथियां एवं अन्य कार्यक्रम एक प्रक्रिया के तहत तय किये जाते हैं और जैसे ही ये सब तय हो जाएगा तो उसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »