29 Mar 2024, 04:13:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में हवाई हमले में पांच पीकॉक लड़ाकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 12:55AM | Updated Date: Jan 16 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के उत्तरी प्रांत सिंजार में बुधवार को हवाई हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से संबद्ध पांच यजीदी लड़ाकों की मौत हो गई। इराकी ज्वाइंट ऑपरेशन कमान के मीडिया कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक एक अज्ञात विमान ने अल शिमल शहर के पास हित्तीन इलाके में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार लगभग 0835 बजे सिंजार प्रोटेक्शन यूनिट (वाईबीएस) के एक वाहन पर हमला किया। हमले में वाईबीएस के पांच लड़ाके मारे गये। वाईबीएस की स्थापना इराक में यजीदी समुदाय की रक्षा के लिए 2007 में की गयी थी। यह संगठन पीकेके की सैन्य शाखा पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज के साथ मिलकर काम करता है। पीकेके को तुर्की सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है और वहां के सुरक्षा बल संगठन के खिलाफ अभियान चलाते रहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »